पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में बनेगी 10 किलोमीटर लंबी पेंटिंग, 2047 के विकसित भारत के विजन को दर्शाएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली में कई कार्यक्रम होंगे। कर्तव्य पथ पर 12500 कलाकार 10 किलोमीटर लंबी पेंटिंग बनाएंगे। एनडीएमसी सेवा पर्व के तहत विकसित भारत के रंग कला के संग कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम प्रख्यात कलाकारों के सहयोग से होगा और इसका लक्ष्य विश्व रिकॉर्ड बनाना है। पेंटिंग में मोदीजी के कार्यों और विकसित भारत 2047 के विजन को दर्शाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें एक प्रमुख कार्यक्रम, 10 किलोमीटर लंबी पेंटिंग आकर्षण का केंद्र होगी। 12500 कलाकार कर्तव्य पथ पर यह पेंटिंग बनाएंगे।
एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सेवा ही संकल्प है, भारत ही पहली प्रेरणा है। 75 वर्षों को ध्यान में रखते हुए परिषद 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में, "विकसित भारत के रंग, कला के संग" कार्यक्रम 19 सितंबर को कर्तव्य पथ लॉन में आयोजित किया जाएगा। जहां यह पेंटिंग बनाई जाएगी।
इस देशव्यापी आंदोलन में हर राज्य, हर जिला और हर गांव अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पद्म विभूषण, पद्मश्री, प्रख्यात और वरिष्ठ कलाकारों, त्रिवेणी कला संगम और दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह पहल दुनिया की सबसे बड़ी सामूहिक कलाकृतियों में से एक होगी और इसे विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
चहल ने बताया कि पेंटिंग की थीम में मोदीजी के कार्यों, उनकी योजनाओं और परियोजनाओं, विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और "विकसित भारत @ 2047" के विजन सहित अन्य विषयों को प्रदर्शित किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।