जम्मू-कश्मीर में बढ़ती हिंसा को लेकर एनसीपी ने किया प्रदर्शन, भाजपा को घेरा
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दिनों दिन हालात खराब हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। इसमें कई जवान भी शहीद हो गए हैं।
नई दिल्ली [जेएनएन]। जम्मू-कश्मीर में बढ़ती हिंसा और बिगड़ते हालातों को भाजपा की गठबंधन सरकार संभाल पाने में नाकाम है। ऐसे नारों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की प्रदेश टीम ने भाजपा के अशोका रोड स्थित मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रमेश गुप्ता, पार्टी नेता कुसुम सहगल, नईम अंसारी, डॉ. सीमा मलिक समेत कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा के खिलाफ नारेबाजी
कार्यकर्ता रायसीना मार्ग पर एकत्रित हुए। यहां से भाजपा की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा के मुख्यालय की ओर बढ़े। हालांकि मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को बीच में ही रोक लिया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दिनों दिन हालात खराब हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। इसमें कई जवान भी शहीद हो गए हैं।
राज्य के हालात संभल नहीं रहे
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार है और भाजपा यह कैसे सुन लेती है कि वहां धारा 370 और 35 ए को समाप्त करने पर तिरंगे को कोई कंधा देने वाला नहीं बचेगा। भाजपा ने गलत पक्ष का समर्थन किया। अब उनसे राज्य के हालात संभल नहीं रहे हैं।
यह भी पढ़ें: टेरर फंडिंग मामला: आतंकी फंडिंग मामले में अलगाववादी नेताओं की हिरासत बढ़ी
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर पुख्ता होगी पीएम की सुरक्षा, पहली बार इस डिवाइस का होगा इस्तेमाल