विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरी, तीन की मौत; बचाव कार्य जारी

Published: Sat, 17 May 2025 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 17 May 2025 08:31 PM (IST)

दिल्ली में पहाड़गंज के नबी करीम इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। आशंका है कि कई लोग मलबे में ...और पढ़ें

दिल्ली के नबी करीब इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरी।
दिल्ली के नबी करीब इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के नबी करीम क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से उसमें दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक कॉन्ट्रैक्टर और दो श्रमिक थे। इसमें दो बिहार के जबकि एक यूपी का रहनेवाला था।

पुलिस ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई है, जिसने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कई लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की है।

तीनों मृतकों की पहचान:

  1. प्रभु (65 वर्ष)- मुंगेर, बिहार
  2. निरंजन (40 वर्ष)- मुंगेर, बिहार
  3. रोशन, (35 वर्ष)- आजमगढ़, यूपी

इसमें प्रभु इमारत का कॉन्ट्रैक्टर था जबकि निरंजन और रोशन श्रमिक के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं एक अन्य शख्स छुट्टन घटना में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मुंगेर बिहार का रहनेवाला है। 

बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरा

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। दो मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दें, शनिवार को आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है।

शाहबाद डेरी में दीवार गिरने से चार घायल

वहीं, शाहबाद डेरी के ई-ब्लॉक में पड़ोसी की दीवार साथ लगते मकान पर गिर गई। दीवार गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबे की चपेट में आकर परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। 

चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

पीड़ित परिवार के विमलेश ने बताया कि पड़ोसी ने दीवार को पूरी तरह पैक नहीं कराया, इस कारण तेज हवा में दीवार गिर गई। इस घटना की उनकी पत्नी, सास और दो बच्चों को चोट लगी। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमलेश ने बताया कि उसे लाखों रुपये का नुकसान हो गया।