विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोटी गैंग की दहशतः रात को घर में सो रही महिला व उसकी बेटियों के काटे बाल

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 08:36 AM (IST)

पीड़ित महिला का कहना है कि जब रात के समय वॉशरूम लौटी तो उन्हें अपने बिस्तर पर अपनी कटी हुई चोटी नजर आईं।

चोटी गैंग की दहशतः रात को घर में सो रही महिला व उसकी बेटियों के काटे बाल
चोटी गैंग की दहशतः रात को घर में सो रही महिला व उसकी बेटियों के काटे बाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ दिल्ली में भी महिलाओं के बाल कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं के बाल काटने की घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामले में दिल्ली के मायापुरी में महिला समेत उसकी तीन बेटियों के बाल किसी ने काट दिया। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने महिला की चोटी काट दी।

जानें क्या हुआ 

पीड़ित महिला का कहना है कि जब रात के समय वॉशरूम से लौटी तो उसे बिस्तर पर अपनी कटी हुई चोटी नजर आईं।

इसके बाद महिला ने अपने पति को जगाया और फिर उन्होंने देखा कि उनकी बेटियों के भी बाल कटे हुए हैं। हैरानी की बात है कि घर पूरी तरह से बंद था, लेकिन यह कैसे हुआ कुछ समझ में नही आ रहा है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली पर चोटी गैंग का खौफ कायम, बड़ा सवाल, आखिर कैसे कट रहे हैं बाल

गौरतलब है कि महिलाओं के बाल काटे जाने के मामले राजस्थान, मथुरा और आगरा में भी सामने आ चुके हैं। यह भी कम आश्चर्य की बात नहीं है कि जहां के खिड़की-दरवाज़े बंद थे, वहां भी महिलाओं की चोटियां कटी मिलीं।