दिल्ली में राहुल गांधी की रैली से पहले मुस्लिम महिलाओं ने पढ़ा कलमा
गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली में मुस्लिम महिलाओं ने कलमा पढ़ा।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में लोकसभा चुनाव 12 मई को होगा। शुक्रवार शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा। अगर बृहस्पतिवार को छोड़ दें तो पार्टियां के पास सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है। ऐसे में सभी दल मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार देर शाम को रैली की।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनने आयीं मुस्लिम महिलाओं को गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में कलमा पढ़ते देखा गया। दरअसल राहुल गांधी का लोग रैली में आने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम होने पर वहां पर मौजूद कुछ मुस्लिम महिलाएं कलमा पढ़ने लगीं।
दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जीएसटी और सीलिंग करके दिल्ली में व्यापारियों की कमर तोड़ दी। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा, 'पिछले चुनाव में आप का स्लोगन था दिल्ली में केजरीवाल और हिंदुस्तान में पीएम नरेंद्र मोदी'। केजरीवाल के दरवाजे नरेंद्र मोदी के लिए खुले थे। राहुल ने कहा कि 'चौकीदार चोर है' मैंने कभी नहीं आप दफ्तर में सुना। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनने के लिए रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटे। राहुल के आने से पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने रैली को संबोधित भी किया।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप