Move to Jagran APP

दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर : बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे शख्स को गोलियों से भूना

वेलकम इलाके में बेटी की कब्र पर फातिया पढ़ने पहुंचे एक प्रापर्टी डीलर को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

By Edited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 12:50 PM (IST)
दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर : बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे शख्स को गोलियों से भूना
दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर : बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे शख्स को गोलियों से भूना

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार दोपहर बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे एक प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान महफूज खान (35) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में भेज दिया है। महफूज पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज थे।

loksabha election banner

ऐसे में आशंका है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। कब्रिस्तान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महफूज वेलकम इलाके के यू ब्लॉक में रहते थे। परिवार में पत्नी रोशन जहां, एक बेटी, एक बेटा व अन्य परिजन हैं। वे पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे नमाज पढ़ने के बाद वह कब्रिस्तान में बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचा था। इस दौरान ही हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

आरोपितों ने मौके पर 15 गोलियां चलाई। इनमें आठ गोलियां महफूज के सिर, सीने, पेट और हाथों पर लगीं। गोलियां चलाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। कब्रिस्तान में गोलियां चलने की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने महफूज को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना से पुलिस के साथ लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। कब्रिस्तान पर पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महफूज के खिलाफ वेलकम और सीलमपुर थाने में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल, वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस को आशंका है कि रंजिश के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

महफूज की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पत्नी रोशन का रो-रोकर बुरा हाल है। महफूज के भाई ने बताया कि वह हर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के बाद बेटी की कब्र पर फातिया पढ़ने जाता था। उनका आरोप है कि बदमाशों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि वह भाजपा से भी जुड़ा हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.