Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह अचानक हरियाणा के निजी अस्पताल में हुए भर्ती

जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव तकरीबन हर महीने रुटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल आते हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 01:35 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 02:00 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह अचानक हरियाणा के निजी अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह अचानक हरियाणा के निजी अस्पताल में हुए भर्ती
गुरुग्राम (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव अपनी स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक उनकी नियमित जांच चलती है, इसी कड़ी में वह शनिवार को अस्पताल आए हैं। 

यह भी जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव तकरीबन हर महीने रुटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल आते हैं। शनिवार को भी वह अस्पताल पहुंचे थे। इस संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी नहीं थी। सपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही सपा संरक्षक के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली, वह मेदांता अस्पताल में पहुंचने लगे। जानकारी के मुताबिक उनके साथ कोई परिवार का सदस्य नहीं था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.