यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की फिर बिगड़ी तबियत, मेंदाता अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार शाम दोबारा मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 09:59 PM (IST)
गुरुग्राम, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार शाम दोबारा मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मुलायम सिंह को इससे पहले 10 जून को भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी। फिर तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया है।
शुगर बढ़ने की वजह से उन्हें शारीरिक परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल की सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले भी मुलायम यादव मेदांता अस्पताल में कई बार स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आ चुके हैं। अभी फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें