Move to Jagran APP

AAP विधायक सौरभ भारद्वाज के आरोपों को लेकर केजरीवाल पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्वी दिल्ली नगर निगम में खरीदे गए ई-कार्ट को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली के पूर्व सांसद महेश गिरी पर निशाना साधा है। कई आरोप भी लगाए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 12:27 PM (IST)
AAP विधायक सौरभ भारद्वाज के आरोपों को लेकर केजरीवाल पर भड़के सांसद मनोज तिवारी
अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [आशीष गुप्ता]। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पर छठ पूजा का अपमान करने और लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाने के घृणित कार्य को जब मैंने पूर्वांचल के लोगों के सामने रखा तो मुख्यमंत्री ने अपने विधायक के जरिये झूठ आरोप लगाकर पूजा का माहौल खराब किया। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने दावे को साबित करें, वरना कानूनी दांवपेंज झेलने के लिए तैयार रहें।

prime article banner

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्वी दिल्ली नगर निगम में खरीदे गए ई-कार्ट को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली के पूर्व सांसद महेश गिरी पर निशाना साधा है। कई आरोप भी लगाए हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल वासियों की आस्था को ठेस पहुंचाकर ठीक नहीं किया।

वहीं, पार्षद एवं पूर्व जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल से कहा है कि अब आप 60 हजार रुपये में 200 लोडर, टिपर, ई-कार्ट और हेवी ड्यूटी बैटरी खरीद कर जनता को समर्पित करें, वरना कानूनी प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।

पूर्व निगम पार्षद एवं भाजपा नेता मनोज त्यागी ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार से वाहनों के रेट की प्रति उपलब्ध कराने के लिए कहा है। साथ ही लिखा है कि प्रति उपलब्ध नहीं करा पाएं तो मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता से माफी मांगे। भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दिल्ली सरकार पर पूर्वांचल के लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.