दिल्ली से सटे फरीदाबाद में घर में आग लगने से मां-बेटे की मौत, बेटी झुलसी
झुलसी बच्ची को सिविल अस्पताल बादशाह खान में भर्ती कराया गया जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला बिहार से अपने माता पिता के पास फरीदाबाद आई थी।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 10:56 AM (IST)
फरीदाबाद, जेएनएन। राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उड़िया कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को घर में आग लगने से महिला आरती व उसके 1 वर्षीय बच्चे दीपक की मौत हो गई। वहीं, उसकी 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को सिविल अस्पताल बादशाह खान में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला बिहार से अपने माता पिता के पास फरीदाबाद आई थी। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम तथा थाना डबुआ टीम पहुंच रही है़।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें