Move to Jagran APP

Delhi Mask Fine Issue: मास्क वितरण में भाग ले रहे विधायक, कर रहे लोगों को जागरूक

Delhi Mask Fine Issue आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान (Red Light On Gadhi Off) के तहत व्यस्त चौराहों पर लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं वहीं अब मास्क वितरण का भी कार्य कर रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 10:26 AM (IST)
Delhi Mask Fine Issue: मास्क वितरण में भाग ले रहे विधायक, कर रहे लोगों को जागरूक
अभियान के तहत मेट्रो स्टेशन व बाजारों में करीब दो सौ लोगों को मास्क दिए गए।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Mask Fine Issue:  राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना वयारस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर जनप्रतिनिधि अपने-अपने इलाके में लोगों के बीच मास्क का वितरण करते हुए उन्हें जागरूक कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' अभियान (Red Light On Gadhi Off) के तहत व्यस्त चौराहों पर लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं, वहीं अब मास्क वितरण का भी कार्य कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के इस पहल की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

loksabha election banner

जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के मिलाप नगर वार्ड में विधायक राजेश ऋषि ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मास्क का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी व मास्क पहनना बहुत जरूरी है। इस दौरान उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के साथ ही विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचे और जिनके पास मास्क नहीं था उन्हें मास्क दिया।

मिलाप नगर वार्ड अध्यक्ष सतीश यादव (Milap Nagar ward president Satish Yadav) ने कहा कि इस अभियान के तहत मेट्रो स्टेशन व बाजारों में करीब दो सौ लोगों को मास्क दिए गए। लोग भी पहले के मुकाबले जागरूक हुए हैं लेकिन अभी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने से ही हम कोरोना को अपने से दूर रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा। प्रतिदिन कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थलों पर जाकर मास्क वितरण करेंगे। इसके अलावा मटियाला के विधायक गुलाब सिंह के नेतृत्व में ककरौला वार्ड में मास्क का वितरण किया गया। इसके अलावा कैप्टन शालिनी सिंह के नेतृत्व में द्वारका ए वार्ड में मास्क के वितरण के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड की जंग साथ मिलकर जीतनी है। खुद भी सतर्कता बरतें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.