Move to Jagran APP

प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर कोर्ट में पेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि मामले में शनिवार को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष जिरह के लिए पेश हुए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 10:42 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 10:42 AM (IST)
प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर कोर्ट में पेश
प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर कोर्ट में पेश

नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि मामले में शनिवार को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष जिरह के लिए पेश हुए।  कोर्ट में जिरह (cross-examination) के दौरान एमजे अकबर ने कहा कि यह सुझाव देना गलत है कि प्रिया रमानी के लेख और ट्वीट्स यौन उत्पीड़न के मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए थे। कोर्ट ने जिरह के लिए अगली तारीख 15 और 17 जुलाई को निर्धारित की है।

loksabha election banner

इससे पहले अकबर ने रमानी द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया था। 4 मई को हुई सुनवाई के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अकबर ने अपना बयान दर्ज कराया था। एक अखबार में रमानी की नियुक्‍ति को लेकर उनकी वकील रिबेका जॉन ने अकबर से पूछताछ की थी।

बता दें कि एमजे अकबर के साथ करीब 20 साल पहले काम कर चुकीं प्रिया रमानी ने ट्विटर पर मी टू अभियान के तहत उन पर यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके बाद अन्य महिलाओं ने भी ट्विटर पर ही अकबर पर ऐसे आरोप लगाए थे। अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को बढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.