Move to Jagran APP

भाजपा और दिल्ली पुलिस का मिशन 'अनिवार्य', 1 करोड़ महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने का लक्ष्य

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मिशन महिला सशक्तिकरण को बल देने वाला है। कोरोना से लड़ाई में महिलाओं का अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होना जरूरी है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:06 AM (IST)
भाजपा और दिल्ली पुलिस का मिशन 'अनिवार्य', 1 करोड़ महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने का लक्ष्य
भाजपा और दिल्ली पुलिस का मिशन 'अनिवार्य', 1 करोड़ महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने का लक्ष्य

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। जरूरतमंद महिलाओं व किशोरियों तक सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर मिशन 'अनिवार्य' चला रही है। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस मिशन की वेबसाइट की शुरुआत की। पार्टी ने दिल्ली में एक करोड़ सेनेटरी नैपकिन वितरित करने का लक्ष्य रखा है।

loksabha election banner

मिशन महिला सशक्तिकरण को बल देने वाला

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मिशन महिला सशक्तिकरण को बल देने वाला है। कोरोना से लड़ाई में महिलाओं का अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होना जरूरी है। मनोज तिवारी ने कहा कि 18 मई को मिशन अनिवार्य की शुरुआत की गई थी। दिल्ली पुलिस के सहयोग से छह लाख महिलाओं तक सेनेटेरी नैपकिन पहुंचाया गया है।

लोगों का मिल रहा सहयोग

इस अभियान को सफल बनाने में दिल्ली पुलिस के साथ ही अन्य क्षेत्र के लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।वेबसाइट से इस अभियान से ज्यादा लोग जुड़ सकेंगे। एडिशनल डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को सशक्त करेगा और समाज की मानसिकता में बड़ा बदलाव लाएगा। एसीपी प्रज्ञा आनंद ने कहा कि इस तरह में अभियान से जुड़ना पुलिस के लिए जरूरी है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही इस अभियान को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है।

कई लोगाें ने दिया वीडियो संदेश

वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, सांसद हेमा मालिनी, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे, अभिनेता सोनू सूद सहित कई हस्तियों ने इस मिशन की सराहना की। इस मौके पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की पूर्व अध्यक्ष शिखा राय, नेता सदन कमलजीत सहरावत, पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट चारू प्रज्ञा, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अंजली राणा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा, भाजपा नेता संजय सचदेव, सान्या सचदेव, शिवम छाबड़ा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.