Move to Jagran APP

भाजपा पार्षद शशि चांदना के पोस्टर के साथ दुर्व्यवहार, AAP कार्यकर्ता पर लगा आरोप

मधु विहार इलाके में एक महिला पार्षद के पोस्टर के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आप कार्यकर्ता पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 10:04 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 10:04 PM (IST)
भाजपा पार्षद शशि चांदना के पोस्टर के साथ दुर्व्यवहार, AAP कार्यकर्ता पर लगा आरोप
भाजपा पार्षद शशि चांदना के पोस्टर के साथ दुर्व्यवहार, AAP कार्यकर्ता पर लगा आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक महिला पार्षद के पोस्टर के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मंडावली की पार्षद और शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष शशि चांदना की तरफ से मधु विहार पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई थी। इसमें आप कार्यकर्ता पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

शशि चांदना ने बताया कि उनके पास कार्यकर्ताओं की तरफ से एक वीडियो पहुंचा। इसमें नजर आ रहा है कि जल बोर्ड के कार्यालय पर मंडावली में रहने वाला अजय सिंह नामक शख्स उनके पोस्टर के साथ बदसलूकी कर रहा है। यह पोस्टर विकास कार्यों को लेकर लगाया गया था।

वीडियो में अजय सिंह यह कहते सुना गया है कि काम कोई और करा रहा है और पार्षद इसका श्रेय ले रही है। इसके बाद गालीगलौच करते हुए वह पोस्टर पर लात मारता हुआ नजर आ रहा है। शशि चांदना का कहना है कि अजय सिंह आप का कार्यकर्ता है। उसकी इस तरह की हरकत से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने इस मामले की शिकायत रविवार को पुलिस को दी थी। हालांकि यह वीडियो कब का है, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आप की तरफ से अभी तक नहीं आयी कोई प्रतिक्रिया
मामला सामने आने के बाद अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह आप का कार्यकर्ता है या नहीं। हालांकि शशि चांदना का आरोप है कि अजय सिंह आप का कार्यकर्ता है। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

इसे भी पढ़ेंः दिल्लीः बेटी किराएदार को दे बैठी दिल, भनक लगते ही पिता ने दी ऐसी खौफनाक सजा कि...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.