यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: मानसिक तौर पर दिव्यांग युवक की सड़क पर पटक कर हत्या, नाबालिग पकड़ा गया
दिल्ली के बवाना में एक नाबालिग ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवक की हत्या कर दी। बहस के बाद नाबालिग ...और पढ़ें

HighLights
- बवाना में नाबालिग ने दिव्यांग युवक की हत्या |
- बहस के बाद सड़क पर पटककर मारा |
- आरोपी नाबालिग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा |
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बवाना की जेजे कॉलोनी में मानसिक तौर पर दिव्यांग युवक की हत्या की गई थी। दिव्यांग को एक नाबालिग ने सड़क पर पटक कर मारा गया था। पुलिस ने आरोपित नाबालिग को पकड़ लिया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक युवक से बहस के बाद नाबालिग ने गुस्से में आकर दिव्यांग को कई बार कंक्रीट की सड़क पर जबरदस्ती हमला किया। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक के चेहरे पर केवल दो मामूली बाहरी चोटें दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद युवक की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा था। मृतक युवक को मानसिक तौर पर दिव्यांग बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान वसीम के रूप में हुई
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार रात बताया कि कल शुक्रवार को शाम 7:41 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र (एनआईए) थाना पुलिस में काल करने वाले के भाई की कथित हत्या के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस काे जानकारी मिली कि घायल व्यक्ति को पहले ही महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, पूठ खुर्द में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक की पहचान वसीम के रूप में हुई है।
फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर अपराध स्थल का निरीक्षण किया
इसके बाद अपराध टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर अपराध स्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्र किया गया। प्रत्यक्षदर्शी व मृतक के भाई के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपित की पहचान 17 साल के नाबालिग के रूप में हुई।
दिव्यांग युवक और नाबालिग के बीच बहस
पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर मानसिक रूप से दिव्यांग युवक और नाबालिग के बीच बहस हो गई। इसके बाद नाबालिग ने कथित तौर पर मृतक पर कई बार कंक्रीट की सड़क पर हमला किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को पकड़ लिया गया है। किशोर न्याय अधिनियम के तहत सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
