विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदूषण के लिए दिल्‍ली गुनहगार, फसलों के अवशेष जलने से 20 फीसदी बढ़ा पॉल्यूशन

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 08:53 AM (IST)

पर्यावरण मंत्री अनिल दवे ने कहा 80 फीसदी प्रदूषण के लिए दिल्ली खुद जिम्मेदार है। फसलों के जलने से 20 फीसदी का ही इजाफा हुआ है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी दिल्ली में बढ़े प्रदूषण को लेकर जहां एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ठीकरा पड़ोसी राज्यों पर फोड़ा है वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने केजरीवाल के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि 80 फीसदी प्रदूषण के लिए दिल्ली खुद जिम्मेदार है। फसलों के जलने से 20 फीसद का ही इजाफा हुआ है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा, 'हमने 4 राज्यों के साथ बैठक की है। सभी मिल-बैठकर इस समस्या का समाधान निकाल लेंगे। प्रदूषण से निपटने के लिए राज्यों को केंद्र की तरफ से पूरी मदद की जाएगी। आरोप-प्रत्यारोप का दौर खत्म हो। अभी हवा को प्रदूषण मुक्त करने की जरूरत है, ताकि सभी लोग सांस ले सकें। जब तक राज्य खुद आगे नहीं बढ़ती, तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा।'

अनिल दवे ने कहा, 'राज्य सरकार सड़कों पर पानी का छिड़काव करे। प्रदूषण की बड़ी वजह धूल है। हम एक इन्वाइरनमेंट प्रोटेक्शन कैलेंडर जारी करेंगे, जोकि राज्यों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।' गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में स्मॉग के लिए मुख्य रूप से पड़ोसी राज्यों में फसलों के अवशेष जलाए जाने को जिम्मेदार बताया था।

सोमवार को एनजीटी ने प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सरकार को फटकार लगाई। एनजीटी ने सभी सरकारों से पूछा कि उन्होंने प्रदूषण रोकने के लिए क्या किया है। धूल को दबाने के लिए अभी तक सड़कों पर पानी का छिड़काव क्यों नहीं शुरू किया, हेलिकॉप्टर से पानी छिड़काव के प्रस्ताव का क्या हुआ? एनजीटी ने पूछा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है? पंजाब में 70 फीसदी जमीन पर फसलों के अवशेष को जलाया जा रहा है। दिल्ली सरकार क्या कर रही है? क्या प्रदूषण को खत्म करने की जिम्मेदारी आपकी नहीं है? नगर निगम क्या कर रही है? कल सुप्रीम कोर्ट भी इस मुद्दे पर सुनवाई करेगा।

दिल्ली की तुलना 1952 के लंदन के 'ग्रेट स्मॉग' से, 4000 लोगों की हुई थी मौत

दिल्ली में पानी का छिड़काव शुरू

एनजीटी से फटकार के बाद दिल्ली में सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इस बीच राहत की एक और खबर यह है कि हवा की गति बढ़ने से स्मॉग में रविवार के मुकाबले कमी आई है, हालांकि प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।