नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पिंक लाइन के निकास द्वार की सुसज्जित दीवार पर परमवीर चक्र विजेताओं की सूची आते जाते लोगों को आकर्षित कर रही है, जहां पर 21 परमवीर चक्र अवार्डी का नाम भी अंकित है।

इसी दीवार के साथ लगे परमवीर चक्र, शौर्य चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र और कीर्ति चक्र भी लोगों के कौतूहल का विषय बना हुआ है। हालांकि, इन चक्र के बारे पढ़ने लिखने वालों की कमी नहीं है, लेकिन कभी इतने समीप से शायद ही दीदार होते होंगे। लोग आसानी से इन चक्र को देख सकें इसलिए इस दीवार पर रोशनी की व्यवस्था की गई है, लेकिन बहुमूल्य और देश की शान ये चक्र को छूने की मनाही है। इसी वजह से इसको आगे स्टील का घेरा बनाया गया है।

राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के भूतल के जिस दीवार पर चक्र को प्रदर्शित करने के लिए लगाया गया है। वह राजौरी गार्डन माल की तरफ से निकलने का रास्ता है, जहां से हर घंटे सैंकड़ों लोग गुजरते हैं। इसी तल पर मेट्रो का नियंत्रण कक्ष है। मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सहयोग से परमवीर चक्र अवार्डी योगेंद्र यादव ने यह प्रदर्शनी लगाई है और शुक्रवार को उन्होंने मेट्रो के अधिकारियों के साथ अवलोकन किया है।

यह भी पढ़ें: गुजरात में हर बार लीक हो जाता है पेपर, सीएम केजरीवाल का गुजरात सरकार पर हमला

Edited By: Nitin Yadav