Move to Jagran APP

Weather Alert: बारिश के चलते शुक्रवार के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिये- हफ्तेभर के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मानसून दस्तक दे चुका है। बृहस्पतिवार को मानसून की पहली बारिश ही रिकार्डतोड़ रही। भीषण गर्मी से राहत मिली है क्योंकि अधिकतम तापमान सात डिग्री तक गिर गया। अगले एक सप्ताह तक इसी तरह बारिश जारी रहने का अनुमान है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 06:03 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:37 AM (IST)
Weather Alert: बारिश के चलते शुक्रवार के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिये- हफ्तेभर के मौसम का हाल
Weather Alert: बारिश के चलते शुक्रवार के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिये- हफ्तेभर के मौसम का हाल

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता] दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पहले से ही बृहस्पतिवार को मानसून के आगमन और अच्छी बारिश होने की पूर्वानुमान जारी किया था। अल सुबह से ही बादल बरसना भी शुरू हो गए और कभी तेज तो कभी धीमे, दिन भर बरसते रहे।

loksabha election banner

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही सप्ताह भर तक बरसात का यह दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

वहीं, सामान्य तिथि (27 जून) से दो दिन देर से ही बृहस्पतिवार को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी। खास बात यह कि पहले ही दिन मानसून की रिकार्डतोड़ बारिश हुई। अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली वासियों को उमस भरी भीषण गर्मी से भी खासी राहत मिली।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज की, जो कि कम से कम 14 वर्षों में जून में एक दिन में अधिकतम है। 18 जून 1936 को राजधानी में 235.5 मिमी बारिश हुई थी, जो अभी तक का रिकार्ड है। लोधी रोड पर मौसम केंद्र पर इस अवधि के दौरान 107.6 मिमी वर्षा दर्ज की। रिज में 65.2 मिमी, पालम में 31.8 मिमी और आयानगर में 51.9 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 58.5 और पूसा में 44.5 मिमी बारिश हुई।

मालूम हो कि दिल्ली में जून माह में औसतन 65.5 मिमी बारिश होती है। गौरतलब है कि 15 मिमी से नीचे दर्ज की गई वर्षा को हल्का माना जाता है। 15 से 64.5 मिमी के बीच मध्यम, 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच भारी, 115.6 और 204.4 के बीच बहुत भारी होती है। 204.4 मिमी से ऊपर की अत्यधिक भारी वर्षा मानी जाती है।

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 29.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान गर्मियों के पिछले चार माह का सबसे कम तापमान रिकार्ड हुआ। एक दिन पहले की तुलना में यह 11 डिग्री कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। हवा में नमी का स्तर 100 से 62 रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.