विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में AAP को झटका, 13 पार्षदों ने इस्तीफा देकर बनाई नई पार्टी; मुकेश गोयल होंगे नए नेता

Published: Sat, 17 May 2025 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 17 May 2025 02:27 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) के लगभग 13 पार्षदों ने हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में बैठक ...और पढ़ें

आप के 13 पार्षदों ने किया एमसीडी में थर्ड फ्रंट के गठन का फैसला।
आप के 13 पार्षदों ने किया एमसीडी में थर्ड फ्रंट के गठन का फैसला।

निहाल सिंह, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को झटका लगा है। दरअसल, पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में करीब 13 पार्षदों की शनिवार को बैठक हुई और इसमें कई फैसले लिए गए। सभी पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थर्ड फ्रंट बनाने का निर्णय लिया है, जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल को देने का फैसला लिया गया है। 

अभी भाजपा के पास 117 सदस्य हैं और आप के पास 113 सदस्य। वहीं कांग्रेस के पास 8 पार्षद हैं। इन 15 पार्षदों में दिनेश भारद्वाज, सुमन अनिल राणा, मुकेश गोयल, हेमचंद्र गोयल आदि शामिल हैं। इस नए थर्ड फ्रंट का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी रखा गया है।

पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप

पूर्व नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि हमेशा ऊपर से आदेश आते थे। नीचे की कोई बात नहीं सुनी जाती थी। मुझे नेता सदन बनाया गया लेकिन हमें कोई जानकारी नहीं होती थी। मैं 2022 में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं हेमचंद गोयल ने कहा कि निगम का अर्थ है सत्ता का विकेंद्रीकरण लेकिन आप ने केंद्रीय स्तर पर एक ही व्यक्ति को शक्ति दे दी।

सभी पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया

सभी पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा है। इसमें उन्होंने लिखा कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट से चुने गए थे, परंतु 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई। जनता से वादे को पूरा न कर पाने के हम सभी पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

थर्ड फ्रंट में शामिल ये नेता

  1. मुकेश गोयल
  2. हेमचंद गोयल 
  3. दिनेश भारद्वाज 
  4. हिमानी जैन 
  5. उषा शर्मा 
  6. साहिब कुमार 
  7. राखी यादव 
  8. अशोक पांडेय 
  9. राजेश कुमार 
  10. अनिल राणा 
  11. देंवेंद्र कुमार
  12. रोनाझी शर्मा
  13. मनीषा