Move to Jagran APP

MCD Election Result 2022: चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली की बारी, मेयर को लेकर बीजेपी ने ऐसा क्यों कहा?

Delhi MCD Election 2022 के नतीजों के बाद से ही AAP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है तो वहीं BJP के कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है। इसी बीच अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि अब दिल्ली का मेयर चुनने की बारी है।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaPublished: Wed, 07 Dec 2022 04:18 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 09:38 PM (IST)
MCD Election Result 2022: चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली की बारी, मेयर को लेकर बीजेपी ने ऐसा क्यों कहा?
अब यह देखना पड़ेगा कि करीबी मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहता है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi MCD Election 2022 के नतीजों के बाद से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में कुछ मायूसी देखने को मिल रही है। इसी बीच भाजपा के आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय (Amit Malviya) ने ट्वीट कर कहा, "अब दिल्ली का मेयर चुनने की बारी है। अब यह देखना पड़ेगा कि करीबी मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहता है। अमित मालवीय ने संकेत दिए हैं कि भाजपा अभी भी मेयर पद के लिए लड़ाई में है। अब पार्षद तय करेंगे कि उनका मेयर कौन होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी की हालत अच्छी न होने के बावजूद चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर है।

loksabha election banner

अमित मालवीय ने आप को चुनौती देते हुए कहा कै अब सब कुछ इस पर निर्भर करेगा कि कौन अपने नंबर को बचा के रखता है। चुने हुए पार्षद किस पार्टी के मेयर के लिए वोट करेंगे यह देखना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने अपने ट्वीट में चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर होने की बात कहकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसके अलावा अमित मालवीय ने अन्य ट्वीट में केजरीवाल की भरसक आलोचना भी की है।

कम वार्ड पार्षद होते हुए भी भाजपा का चुना गया मेयर

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या कम थी इसके बावजूद पार्षदों ने भाजपा के मेयर को ही चुना था। दरअसल चंडीगढ़ के नगर निगम में 35 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे  जिसमें आम आदमी पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी। इस चुनाव में AAP को 14, BJP को 12 और कांग्रेस को 8 सीटें प्राप्त हुई थी।

इसके बाद कांग्रेस की ओर से एक पार्षद भाजपा में शामिल हो गईं थीं। गौरतलब है कि सांसद द्वारा दिए जाने वाला एक वोट भाजपा के खाते में पहले से ही थी। इस तरह AAP और भाजपा के 14-14 वोट हो गए थे। और अंतत: मेयर भाजपा का चुना गया।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election Result: महापौर रहे कई प्रत्याशी भी थे मैदान में, जाने किसके सर पर सजा ताज और कौन हुआ मायूस

यह भी पढ़ृें- Delhi MCD Election Result 2022: AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जताया आभार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.