Move to Jagran APP

MCD Election 2022: BJP की हार के बाद आदेश गुप्ता की कुर्सी पर संकट, अध्यक्ष बनने के बाद से नहीं जीते कोई चुनाव

Delhi Municipal Corporation Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी को मिली हार से प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी एक भी चुनाव नहीं जीत सकी।

By Santosh Kumar SinghEdited By: GeetarjunPublished: Wed, 07 Dec 2022 07:09 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 07:09 PM (IST)
MCD Election 2022: BJP की हार के बाद आदेश गुप्ता की कुर्सी पर संकट, अध्यक्ष बनने के बाद से नहीं जीते कोई चुनाव
BJP की हार के बाद आदेश गुप्ता की कुर्सी पर संकट, अध्यक्ष बनने के बाद से नहीं जिताया कोई चुनाव

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) में पार्टी को मिली हार से प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी एक भी चुनाव नहीं जीत सकी। निगम उपचुनाव के बाद राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद यह चुनाव उनके लिए बड़ी परीक्षा थी, जिसमें वह असफल रहे हैं।

prime article banner

अपने विधानसभा में भी वह पार्टी को एक भी वार्ड जीत कर नहीं दे सके। इससे पार्टी के अंदर इनके विरोधियों को मोर्चा खोलने का मौका मिल गया है। इनके साथ ही प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन की कार्य प्रणाली भी अब सवालों के घेरे में हैं।

मनोज तिवारी की जगह सौंपी गई थी कमान

विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की जगह जून, 2020 में दिल्ली की कमान आदेश गुप्ता को सौंपी गई थी। उसी वर्ष नवंबर में श्याम जाजू की जगह बैजयंत जय पांडा को दिल्ली भाजपा का प्रभारी बनाया गया। उम्मीद थी कि यह नई जोड़ी पार्टी को दिल्ली में मजबूती देंगे। मार्च, 2021 में पांच नगर निगम के पांच सीटों पर उपचुनाव में इन दोनों नेताओं की पहली परीक्षा थी जिसमें वह बुरी तरह से असफल रहे थे।

ये भी पढ़ें- MCD 2022 Poll Result: जीत के बाद CM केजरीवाल को चाहिए दो चीजें, पीएम मोदी से मांगा आशीर्वाद

कई जगह भाजपा को करना पड़ा हार का सामना

भाजपा को उपचुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी। उसके बाद इस वर्ष जून में हुए राजेंद्र नगर उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। दो उपचुनाव हारने के बाद नगर निगम चुनाव हारने से गुप्ता व पांडा की स्थिति कमजोर हुई है। प्रदेश अध्यक्ष के पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र के तीनों वार्डों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

पार्टी को लगातार मिल रही हार से सिद्धार्थन की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में वह असफल रहे हैं। इससे इनके राजनीतिक भविष्य पर भी पार्टी कोई निर्णय कर सकती है।

ये भी पढ़ें- MCD Chunav Result Ward Winner List 2022: AAP के मंत्रियों के गढ़ में खिला कमल, यहां जानें हर वार्ड का हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.