Move to Jagran APP

MCD Election 2022: भ्रष्टाचार का मुद्दा BJP के नहीं आया काम, वीडियो-स्टिंग के सहारे AAP को घेरने की थी रणनीति

Delhi MCD Election 2022 भाजपा के रणनीतिकारों ने भ्रष्टाचार को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी (आप AAP) को नगर निगम की सत्ता से दूर रखने की रणनीति बनाई थी। पार्टी की यह रणनीति सफल नहीं हुई। आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunPublished: Wed, 07 Dec 2022 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 08:24 PM (IST)
MCD Election 2022: भ्रष्टाचार का मुद्दा BJP के नहीं आया काम, वीडियो-स्टिंग के सहारे AAP को घेरने की थी रणनीति
भ्रष्टाचार का मुद्दा BJP के नहीं आया काम, वीडियो-स्टिंग के सहारे AAP को घेरने की बनाई थी रणनीति

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा के रणनीतिकारों ने भ्रष्टाचार को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी (आप, AAP) को नगर निगम की सत्ता से दूर रखने की रणनीति बनाई थी। पार्टी की यह रणनीति सफल नहीं हुई। आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बावजूद इसके भाजपा नेताओं का कहना है कि आप सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्लीवासियों ने मतदान किया है। यही कारण है कि आरोपित मंत्रियों व विधायकों को क्षेत्र में आप को हार का सामना करना पड़ा है।

loksabha election banner

भाजपा नई आबकारी नीति का विरोध करती रही है। उसमें अनियमितता का आरोप लगाते हुए पार्टी आंदोलन कर रही थी। इस मामले में सीबीआइ ने मामला दर्ज कर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आरोपित बनाया है। सीबीआइ व ईडी ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। भाजपा कई स्टिंग जारी कर आप सरकार पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए इस मामले को तूल देने की कोशिश की।

सत्येंद्र जैन का मामला खूब उछाला गया

भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का मामला भी खूब उछाला गया। भाजपा नेताओं ने कई वीडियो जारी कर जेल में नियमों का उल्लंघन कर उन्हें सुविधाएं देने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

ये मुद्दे भी उठाए

दिल्ली परिवहन निगम की बसें खरीदने में अनियमितता, जल बोर्ड में अनियमितता, क्लासरूम बनाने में गड़बड़ी सहित कई मुद्दे उठाए गए। एक तरह से भाजपा ने भ्रष्टाचार को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाकर आप को चुनावी मात देने की कोशिश की, जिसमें वह असफल रही।

हार के बाद भी भाजपा नेता यह मानने को तैयार नहीं हैं कि भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रभावी नहीं रहा है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर आधारित चुनाव लड़ती है। भ्रष्टाचार के मुद्दे को जनता के बीच ले जाया गया जिससे इनके आरोपित मंत्रियों व विधायकों के क्षेत्र में भाजपा को जीत मिली है।

अमित मालवीय ने कही ये बात

भाजपा आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का किला ढहने लगा है। जिन लोगों को अरविंद केजरीवाल ने कट्टर ईमानदार का प्रमाण पत्र दिया, उन सबको दिल्ली ने करारी हार दी।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के चार में से तीन, सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र के सभी तीनों वार्ड, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के विधानसभा क्षेत्र के चार में से तीन वार्डों में भाजपा को जीत मिली है। इसी तरह से आप के अन्य आरोपित विधायकों के क्षेत्र में भाजपा को जीत मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.