विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में टेम्परेचर का टॉर्चर, चिलचिलाती धूप में पसीने से तर-बतर हो रहे दिल्लीवासी; 44 डिग्री पहुंचा तापमान

By sanjeev GuptaEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 12 May 2023 10:01 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 May 2023 01:10 AM (GMT+05:30)

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस मौसम का अभी तक का सर्वाधिक तापमान है। ...और पढ़ें

दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है।
दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस मौसम का अभी तक का सर्वाधिक तापमान है। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली वासियों को आने वाले गर्म दिनों के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए।

शनिवार को चलेगी लू

मौसम विभाग ने शनिवार को भी इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि कहीं कहीं लू चलने की भी संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में धूल भरी आंधी एवं आसमान में बादल छाए रहने से शनिवार शाम से कुछ राहत मिल सकती है।

सुबह से ही खिल गई तेज धूप के साथ शुक्रवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। नजफगढ़ में यह सर्वाधिक 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को साफ रहा आसमान

इसके अलावा पूसा, जाफरपुर और पीतमपुरा में क्रमश: 43, 43.1 और 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 77 से 18 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

मौसम कार्यालय ने शनिवार को शाम और रात के समय धूल भरी आंधी चलने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले तीन दिन तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 16 तारीख को बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में आंशिक तौर पर कमी आ सकती है।

दूसरी तरफ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 277 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इस स्थिति में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

रिपोर्ट इनपुट- संजीव