Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Traffic Jam in Delhi: दीवाली से पहले थमी दिल्ली, कई जगहों पर भीषण ट्रैफिक जाम

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 10:12 PM (IST)

    धनतेरस की खरीदारी के कारण दिल्ली में मंगलवार को भारी जाम लग गया। वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की भीड़ के कारण शहर के लगभग सभी इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कनॉट प्लेस गुरुग्राम और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लोग जाम से जूझते रहे। सदर बाजार में सबसे अधिक भीड़ देखी गई जिससे आस-पास की सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा।

    Hero Image
    दिल्ली के लक्ष्मी नगर में लगा ट्रैफिक जाम।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मंगलवार को धनतेरस के कारण बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने घरों से बाहर निकले, जिससे वाहन चालकों व पैदल यात्रियों की भीड़ के कारण दोपहर बाद दिल्ली के अमूमन सभी इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ। लोगों को देर रात तक भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कनॉट प्लेस में शाम के बाद से भीषण जाम लगा हुआ है। गुरुग्राम और दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लोग जाम से जूझ रहे हैं। दिल्ली नोएडा दिल्ली फ्लाईवे (DND Flyway) पर भी जाम लगा हुआ, वाहनों रेंग-रेंग कर चल रे हैं।

    सदर बाजार में खरीदारी करने वालों की सबसे अधिक भीड़ देखी गई, जिस कारण आस पास की सड़कों पर दिनभर यातायात जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अक्षरधाम फ्लाईओवर व विकास मार्ग पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

    इन जगहों पर भी लगा जाम

    दक्षिण दिल्ली में भी जाम लगा रहा। चिराग दिल्ली और बीआरटी कॉरिडोर पर कई किलो मीटर तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग यातायात की स्थिति के बारे इंटरनेट मीडिया के जरिये ट्रैफिक पुलिस से शिकायत करते रहे।

    इन जगहों पर प्रभावित रही व्यवस्था

    यातायात व्यवस्था ने पूरे शहर में कई स्थानों को प्रभावित किया, जिससे यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी देरी हुई। शाहदरा, लाजपत नगर, चांदनी चौक, कुचा महाजनी, कालिंदी कुंज व जसोला में लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

    ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री जी, यह सही नहीं है... अरविंद केजरीवाल किस बात को लेकर हुए खफा

    इसके अलावा जीटीबी नगर, महरौली-बदरपुर में कारों की लंबी लाइनें देखी गई, रोहतक रोड, मोरी गेट, ग्रीन पार्क, दिल्ली गेट, आईटीओ, कोहात एन्क्लेव, आनंद विहार, करोल बाग, आजादपुर, कल्याणपुरी पुल और द्वारका फ्लाईओवर पर लोगों को जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    comedy show banner
    comedy show banner