गुरुग्राम की गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-34 स्थित जैसमीन कंपनी में सुबह 11.55 पर आग लगी। शुरुआत में कंपनी के कोने में आग लगी, जिसके बाद पूरी कंपनी में फैल गई।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 01:15 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 01:15 PM (IST)
गुरुग्राम, जेएनएन। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित गांव बहरामपुर स्थित गारमेंट फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन भयंकर आग पर कई घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। कंपनी में लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। आग से पूरी कंपनी जलकर राख हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-34 स्थित जैसमीन कंपनी में सुबह 11.55 पर आग लगी। शुरुआत में कंपनी के कोने में आग लगी, जिसके बाद पूरी कंपनी में फैल गई। 6 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी जूतों का सोल बनाने का कार्य भी करती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें