Move to Jagran APP

दिल्ली में दरिंदगी : देवर पर लगा रिश्तेदारों संग अपनी भाभी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उसके देवर व रिश्तेदारों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे केस वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 08:22 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 08:22 AM (IST)
दिल्ली में दरिंदगी : देवर पर लगा रिश्तेदारों संग अपनी भाभी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
दिल्ली में दरिंदगी : देवर पर लगा रिश्तेदारों संग अपनी भाभी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

नई दिल्ली,  जागरण संवाददाता। बाहरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके देवर व रिश्तेदारों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शादी दो वर्ष पहले रोहिणी के एक सेक्टर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका देवर उससे छेड़छाड़ करने लगा था। एक दिन घर में कोई भी सदस्य नहीं था तो उसने दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पति व सास जब घर लौटे तो उसने उनको आपबीती सुनाई तो परिवार की इज्जत का हवाला देकर चुप करा दिया गया। इससे उसके हौसले बढ़ गए और कुछ दिन बाद रात के समय उसने फूफा और मौसेरे भाई के साथ घर में ही शराब पी। इसके बाद देवर ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद आरोपित के फूफा और मौसेरे भाई ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोप ह8ै कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपित ने पीड़िता का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया और उसके मायके में भेजने की धमकी दी। इसके बाद भी देवर ने दो बार महिला से दुष्कर्म किया, लेकिन पति व उसकी सास ने पीड़िता की मदद नहीं की। परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने की ठानी, लेकिन उससे पहले अपने भाई को फोन कर उसकी जानकारी दी। इस वह बहन को समझाकर घर ले आया और रोहिणी साउथ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। त्रिनगर निवासी पीड़िता का आरोप है कि आरोपित केस वापस लेने के लिए लगातार उसे धमकी दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.