Move to Jagran APP

यूपी में ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे के बजाय किसी और ने लिए दुल्हन संग फेरे

जयमाला के लिए जब दूल्हे को स्टेज पर बुलाया गया तो वह शराब के नशे में होने के कारण खड़ा भी नहीं हो सका। गुस्साई दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 08:21 AM (IST)
यूपी में ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे के बजाय किसी और ने लिए दुल्हन संग फेरे
यूपी में ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे के बजाय किसी और ने लिए दुल्हन संग फेरे

गाजियाबाद/लोनी, जेएनएन। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दूल्हे के शराब के नशे में पहुंचने पर टूटी शादी के बाद युवक ने दुल्हन का हाथ थामकर मिसाल पेश की। दूर के रिश्ते के इस युवक की सभी ने सराहना की। निर्धारित समय पर दुल्हन की विदाई होने से परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।

loksabha election banner

बता दें कि कॉलोनी निवासी युवती की शादी दिल्ली के रोहिणी इलाके के युवक के साथ तय हुई थी। सोमवार रात बारात लोनी पहुंची। जयमाला के लिए जब दूल्हे को स्टेज पर बुलाया गया तो वह शराब के नशे में होने के कारण खड़ा भी नहीं हो सका। गुस्साई दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

परिजनों ने भी दुल्हन का साथ देते हुए बरात को वापस लौटा दिया। इसके बाद दुल्हन के पिता चिंतित दिखाई दिए। तभी दूर की रिश्तेदारी के एक युवक ने दुल्हन का हाथ थामने की बात कही। जिसपर दुल्हन पक्ष के लोग राजी हो गए। बाद में परिजनों की सहमति से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। मंगलवार को दुल्हन को विदा किया गया।

वहीं जानकारी सामने आ रही है कि शादी के समय दोस्तों के कहने पर दूल्हे ने शराब पी थी। इसके बाद दूल्हा बना युवक शादी मंडप में जब वरमाला डालने के लिए खड़ा हुए तो पहले लड़खड़ाया फिर गिर पड़ा। इसे देखकर लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे के शराब पीने का पता चल गया। इसके बाद दुल्हन ने नशे में युवक से शादी करने से इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं, लड़की पक्ष ने शादी रोककर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने पर लड़की पक्ष ने शादी की तैयारी में हुए 5 लाख रुपए खर्च को लौटाने की बात कही। वहीं,  लड़का पक्ष इसके लिए नहीं राजी हुआ तो उन्हें सुबह तक बंधक बनाए रखा गया, इसके बाद 1 लाख रुपये देने पर बरात लौटी।

यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला गाजियाबाद की पूजा कॉलोनी का है। मंगलवार रात में करीब 9 बजे दिल्ली के रोहिणी से बरात आई थी। जयमाला का कार्यक्रम करीब था, लेकिन इस बीच दूल्हे के दोस्तों ने उसे शराब पिला ली। घरातियों (लड़की पक्ष) की मानें तो वरमाला डालने के दौरान दूल्हा पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था और स्टेज पर ही नशे में लड़खड़ाने लगा था। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.