Move to Jagran APP

दिल्ली के इस फ्लाईओवर पर सजेगा बाजार, बन जाएगा आपका दिन

आने वाले समय में दिल्ली में एक ऐसा भी फ्लाईओवर होगा जिसके ऊपर बाजार सजेगा। यह फ्लाईओवर डबलडेकर होगा।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 09:36 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 09:36 AM (IST)
दिल्ली के इस फ्लाईओवर पर सजेगा बाजार, बन जाएगा आपका दिन
दिल्ली के इस फ्लाईओवर पर सजेगा बाजार, बन जाएगा आपका दिन

नई दिल्ली, संवाददाता। आने वाले समय में दिल्ली में एक ऐसा भी फ्लाईओवर होगा जिसके ऊपर बाजार सजेगा। यह फ्लाईओवर डबलडेकर होगा। यहां नामी कंपनियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी लाइसेंस दिए जाएंगे। दिल्ली के लोगों को एक पिकनिक स्पॉट मिलेगा। यहां ओपन थियेटर भी होगा।

loksabha election banner

यहां आने जाने लोगों के लिए फ्लाईओवर के ही एक भाग में पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा इस बाजार में आने जाने के लिए बैट्री रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा सिग्नेचर ब्रिज से डीएनडी तक यमुना के किनारे बनने वाले डबलडेकर फ्लाईओवर के युधिष्ठिर फ्लाईओवर से सलीमगढ़ बाईपास तक 2335 मीटर वाले भाग में होगी। डीएनडी से सिग्नेचर ब्रिज तक बनने वाले इस फ्लाईओवर का 6 किलोमीटर का भाग डबलडेकर होगा।

इसमें पहला भाग सिग्नेचर ब्रिज से युधिष्ठिर फ्लाईओवर तक का होगा। दूसरा भाग युधिष्ठिर फ्लाईओवर से सलीमगढ़ बाईपास के राजघाट वाले क्षेत्र तक होगा। इस स्थान से प्रगति मैदान के बीच का तीसरा भाग होगा। चौथा भाग प्रगति मैदान रेलवे क्रॉसिंग से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 तक होगा।

फ्लाईओवर के ऊपर वाले हिस्से में दौड़ेंगे बड़े वाहन 

यमुना स्टैंडिंग कमेटी से अनुमति मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग इस कॉरिडोर योजना को अनुमति के लिए यूटिपेक (यूनाइटेड ट्रैफिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर में लगाए जाने की तैयारी में है। वहां से अनुमति मिलने पर दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन से अनुमति ली जाएगी। योजना के तहत ऊपर के भाग में तेज रफ्तार वाले बड़े वाहन चलेंगे। जबकि नीचे के भाग में आइटीओ वाले क्षेत्र को छोड़कर अन्य भाग को हल्के वाहनों के यातायात के लिए रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.