भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शमिल करने का अभियान तेज हो: मनोज तिवारी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अभियान तेज करने की मांग कर दी है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोबाइल एप नमो पर हुए सांसदों और विधायकों से संवाद के बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का अभियान तेज करने की मांग कर दी है। तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुनने से ऊर्जा का संचार होता है।
सकारात्मक पहल है
नई दिल्ली क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि एक सकारात्मक पहल है, जिससे यह प्रेरणा मिलती है कि जन-जन तक अपनी बात हम कैसे पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के उत्थान की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने की बात कही है।
PM के संवाद से हमेशा प्रेरणा मिलती है
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद उदित राज ने कहा कि प्रधानमंत्री के संवाद से हमेशा प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि वह भी अगले सप्ताह से फेसबुक पर कार्यकर्ताओं एवं जनता से प्रत्येक सप्ताह एक दिन संवाद किया करेंगे।
ऊर्जा का संचार हुआ है
भाजपा विधायक एवं दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक उद्बोधन से एक नए आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार हुआ है। तथा समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को ओर अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य निभाने की शक्ति अर्जित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सोशल मीडिया व तकनीक के माध्यम से लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करना न केवल सहज है, अपितु कई गुणा अधिक निचले स्तर तक पहुंचकर उनका समाधान कर पाना भी संभव होगा। उन्होंने कहा कि इस संवाद से ऐसा अनुभव हो रहा था कि जैसे कि घर का कोई बड़ा अपने अनुज सदस्यों को संस्कार व जनसेवा के लिए प्रेरित कर रहा हो।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के बाद अब सिसोदिया ने लिया फैसला, विपश्यना के लिए जाएंगे राजस्थान