Move to Jagran APP

भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन पर चल रही है केंद्र सरकार: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने तक के सफर में लाखों कार्यकर्ताओं का अतुलनीय योगदान रहा है।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM (IST)
भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन पर चल रही है केंद्र सरकार: मनोज तिवारी
भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन पर चल रही है केंद्र सरकार: मनोज तिवारी

नई दिल्ली [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर पूर्वी जिले की ओर से शहरी केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी 264 शहरी केंद्रों के प्रमुखों के अलावा जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व विधानसभा चुनाव प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

loksabha election banner

सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए काम 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट व जिला अध्यक्ष अजय महावर ने आगामी सांगठनिक कार्यों का लक्ष्य रखा और मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है, जो राजनीति के माध्यम से सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए काम कर रही है और इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए।

लाखों कार्यकर्ताओं का अतुलनीय योगदान

तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने तक के सफर में लाखों कार्यकर्ताओं का अतुलनीय योगदान रहा है। आज केंद्र सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन पर चल पड़ी है और हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इस मिशन को हम भारत के जन-जन का मिशन बनाएं और 2019 में फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन को पूरा करें।

कई नेता रहे मौजूद 

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, जिला महामंत्री संजय त्यागी, चौधरी भंवर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के चेयरमैन मास्टर सत्यपाल सिंह, शिक्षा समिति के चेयरमैन राजकुमार बल्लन, जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: 'टैंकर माफिया के साथ मिलकर पैदा की गई है पानी की किल्लत, प्लान बनाने में फेल रहे केजरीवाल'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.