Move to Jagran APP

मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- गठबंधन के लिए राहुल के आगे गिड़गिड़ा रहे

भाजपा का कहना है कि कांग्रेस व आप में गठबंधन होने या न न होने का उसके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के साथ गठबंधन है।

By Edited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 08:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 07:31 AM (IST)
मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- गठबंधन के लिए राहुल के आगे गिड़गिड़ा रहे
मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- गठबंधन के लिए राहुल के आगे गिड़गिड़ा रहे

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस व आप में गठबंधन होने या न होने का उसके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के साथ गठबंधन है। भाजपा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सांसदों के काम के जरिये फिर से दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करके 67 सीटें हासिल करने वाले केजरीवाल की हकीकत लोग जान चुके हैं।

loksabha election banner

संभावित हार को देखकर वह गठबंधन के लिए राहुल गांधी व शीला दीक्षित के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं। यदि चार वर्षों तक काम करते तो आज उनकी यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस से किसी भी हालात में गठबंधन नहीं होगा क्योंकि गठबंधन भ्रष्टाचार को जन्म देता है।

आज इसके विपरीत वह कांग्रेस के आगे कटोरा लेकर खड़े हैं। उन्हें बताना चाहिए अब भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की उन कसमों का क्या हुआ? आज वह देश को टुकड़े-टुकड़े करने की चाहत रखने वाले देशद्रोहियों के गैंग के बचाव के लिए अदालत की प्रक्रिया में भी दखल देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस की बी टीम है। घोटालों में घिरी कांग्रेस ने जनता को भ्रमित करने के लिए आम आदमी पार्टी को खड़ा किया था। यह हकीकत लोग समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना के आंदोलन से जन्म लेनी वाली पार्टी ने लोगों को भ्रमित करने के लिए अपना नाम आम आदमी पार्टी रखा।

आम आदमी ने इस पर भरोसा किया। अब वह आम आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन बन गई है। वह गरीब मरीजों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं दे रही है। आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को दस फीसद आरक्षण का लाभ नहीं दे रही है।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछले छह महीने में दोनों पार्टियां गठबंधन के लिए छह बार कोशिश कर चुकी हैं। दोनों ही गैर-जिम्मेदार पार्टी हैं और व्यक्तिगत स्वार्थ के आगे देशहित की अवेहलना करते हैं।

भाजपा कार्यकर्ता 51 फीसद वोट हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आप व कांग्रेस के गठबधंन से देश के लोकतंत्र को खतरा है। केजरीवाल ने साबित कर दिया की व्यक्तिगत स्वार्थ पूर्ति व सत्ता के लिए वो किसी भी हद तक गिर सकते हैं। उनकी वजह से दिल्ली विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। अनधिकृत कॉलोनियों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.