पार्षदों के अभिनंदन समारोह में नहीं पहुंचे मनोज तिवारी, अटकलों का बाजार गर्म
भाजपा के नेताओं का कहना है कि तिवारी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अनिल माधव दवे को श्रद्धांजलि देने के लिए झंडेवालान में आयोजित कार्यक्रम में गए थे।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने भाजपा पार्षदों का अभिनंदन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का नहीं पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। उन्हें आमंत्रित भी किया गया था लेकिन वह इससे दूर रहे।
इस बारे में दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं का कहना है कि तिवारी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अनिल माधव दवे को श्रद्धांजलि देने के लिए झंडेवालान में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। इस कारण पार्षदों के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
इससे पहले भी केंद्रीय खेल राज्य मंत्री विजय गोयल की ओर से पार्षदों के लिए आयोजित अभिनंदन समारोह में तिवारी नहीं पहुंचे थे। वहीं, अब प्रदेश प्रभारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनके नहीं पहुंचने से यह कहा जा रहा है कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। इसे नेताओं के बीच बढ़ रहे मनमुटाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: भाजपा ने एलजी बैजल को लिखा पत्र, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड सील करने की मांग
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचारियों की पार्टी बन गई है 'आप', इस्तीफा दें केजरीवाल: मनोज तिवारी