Move to Jagran APP

दिल्ली में झूठ बोलने वालों की सरकार, जनता को कर रहे हैं गुमराह: मनोज तिवारी

तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में झूठ बोलने की परंपरा है। इसलिए 'आप' नेता दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रहे हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 25 Nov 2017 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 09:58 PM (IST)
दिल्ली में झूठ बोलने वालों की सरकार, जनता को कर रहे हैं गुमराह: मनोज तिवारी
दिल्ली में झूठ बोलने वालों की सरकार, जनता को कर रहे हैं गुमराह: मनोज तिवारी

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि भाजपा संस्कारों से जुड़ी हुई पार्टी है। इसमें पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का सराहनीय योगदान है। वह प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने संस्कारों से भटक जाता है उसे किसी की परवाह नहीं रहती। वह हमेशा झूठ बोलकर दूसरों को गुमराह करने की कोशिश करता है। आज दिल्ली में ऐसे ही व्यक्ति की सरकार है।

loksabha election banner

तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में झूठ बोलने की परंपरा है। इसलिए 'आप' नेता दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री कहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था सबसे अच्छी है परंतु सूचना के अधिकार से सच्चाई सबके सामने आ गई है। पिछले तीन वर्षों में दिल्ली सरकार के स्कूलों से 98 हजार विद्यार्थी नाम कटवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अतिरिक्त कोई भी राजनीतिक दल भारत के संस्कार की रक्षा के लिए काम नहीं करता। धर्म-अधर्म की पहचान भी संस्कृति के माध्यम से की जा सकती है।

प्रकोष्ठ की संयोजक रूबी यादव ने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का महत्व भी है। इससे आम जनता से जुड़ने का अवसर मिलता है। प्रदेश के साथ ही सभी 14 संगठनात्मक जिलों में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

प्रकोष्ठ के प्रभारी गजेंद्र सोलंकी ने कविता पाठ किया। अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष योगिता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: 'जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं 'आप', आरोपों की सियासत करती है पार्टी'

यह भी पढ़ें: पांच साल में आम आदमी से दूर हुई 'आप', टूटा जनता का विश्वास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.