जीत के बाद अमित शाह से मिले मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई
राजौरी गार्डन उपचुनाव में मिली जीत की खुशी बांटने के लिए सिरसा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे। अमित शाह ने उन्हें जीत की बधाई दी।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के राजौरी गार्डन में हुए उपचुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के संयुक्त उम्मदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत दर्ज की है। नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा के लिए यह जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है।
सिरसा ने कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला को लगभग 14 हजार वोटों के भारी अंतर से हराया है। राजौरी गार्डन उपचुनाव में मिली जीत की खुशी बांटने के लिए सिरसा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे। अमित शाह ने उन्हें जीत की बधाई दी।
Manjinder Singh Sirsa, BJP-SAD's winning candidate for Delhi's Rajouri Garden bypoll meets BJP president Amit Shah. pic.twitter.com/Be3gW1TZNE— ANI (@ANI_news) April 13, 2017
चुनाव परिणाम के बाद भाजपा-अकाली के मनजिंदर सिंह सिरसा को 40602 वोट मिले जबकि कांग्रेस की मिनाक्षी चंदेला को 25950 वोट मिले और 'आप' के हरजीत सिंह को 10243 वोट मिले। वोटों की गिनती में हर चरण में भाजपा सबसे आगे रही। एमसीडी चुनावों से पहले यह हार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए बेहद निराश करने वाली है।
यह भी पढ़ें: राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस ने बचाई नाक, 'आप' की शर्मनाक हार
इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा था।आम आदमी पार्टी के सामने सीट को बचाने की चुनौती थी तो कांग्रेस एक बार फिर से दिल्ली की सियासत में वापसी का सपना संजोए बैठी थी। पंजाब में सफलता का परचम लहराने वाली कांग्रेस भी इस पंजाबी-सिख बहुल सीट पर जीत को लेकर आशान्वित रही थी और इस चुनाव में उन्होंने पूरा जोर भी लगाया था।
यह भी पढ़ें: राजौरी गार्डन उपचुनाव: केजरीवाल पर बरसी भाजपा, विश्वास ने भी दी 'आप' को नसीहत