Move to Jagran APP

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कंप्रेसर से एक शख्स के पेट में भरी हवा, आंत फटी; हालत गंभीर

कई बार एक छोटा सा मजाक किसी की जान पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही वाकया दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी सामने आया है जहां मजाक-मजाक में एक मजदूर की जान पर बन आई है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 09:11 AM (IST)
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कंप्रेसर से एक शख्स के पेट में भरी हवा, आंत फटी; हालत गंभीर
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कंप्रेसर से एक शख्स के पेट में भरी हवा, आंत फटी; हालत गंभीर

फरीदाबाद, जेएनएन। दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-6 स्थित फैक्ट्री में सहकर्मी के मजाक से एक मजदूर की जान पर बन आई है। सहकर्मी ने कंप्रेसर से मजदूर के पेट में हवा भर दी। इससे उसकी आंतें फट गईं। उसे सेक्टर-10 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने आंतों का ऑपरेशन किया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मजदूर की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने सहकर्मी के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उनका पति सेक्टर-6 स्थित एक फैक्ट्री में हेल्पर है। पुलिस के मुताबिक दिन में वह अपने काम में व्यस्त था। तभी राकेश नाम के एक सहकर्मी ने आकर उसके साथ मजाक शुरू कर दिया। दोनों एक दूसरे से धींगा मस्ती करने लगे।

इसी बीच राकेश ने पास में पड़े कंप्रेसर के पाइप से उसके पेट में हवा भर दी। मजदूर कुछ समझ पाता, इससे पहले वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। आस-पास काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने उसे देख लिया और फैक्ट्री प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।

घटना के बारे में जानकार फैक्ट्री प्रबंधन के भी हाथ पांव फूल गए। वे मजदूर को तुरंत बेहोशी की अवस्था में पार्क अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद आंतें फटने की बात कही। साथ ही कहा कि कंप्रेसर में हवा का प्रेशर कम था, नहीं तो इस तरह के मामलों में जान भी चली जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.