Move to Jagran APP

Delhi: एक ही संपत्ति को गिरवी रख लिया दो बैंकों से करोड़ों रुपये कर्ज, आरोपित गिरफ्तार

रिश्तेदार के साथ मिलकर एक ही संपत्ति को दो बैंकों में गिरवी रखकर कर्ज लेने के आरोपित को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि उसी संपत्ति को उसने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में भी गिरवी रख कर कर्ज लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 03:32 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 03:51 PM (IST)
Delhi: एक ही संपत्ति को गिरवी रख लिया दो बैंकों से करोड़ों रुपये कर्ज, आरोपित गिरफ्तार
एक ही संपत्ति को गिरवी रख लिया दो बैंकों से कर्ज

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रिश्तेदार के साथ मिलकर एक ही संपत्ति को दो बैंकों में गिरवी रखकर कर्ज लेने के आरोपित को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि बैंक आफ महाराष्ट्र के प्रबंधक ने शिकायत देकर बताया कि नवंबर 2012 में शाहदरा निवासी अरुण कुमार शर्मा ने अपनी कंपनी के लिए दो करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसके लिए उसने शाहदरा स्थित एक संपत्ति को को गिरवी रखा था। यह संपत्ति उसके रिश्तेदार अजय शर्मा की थी। लेकिन, अरुण शर्मा की ओर से कर्ज की रकम व किस्त नहीं दी जा रही थी। जांच में पता चला कि उसी संपत्ति को उसने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में भी गिरवी रख कर कर्ज लिया है।

loksabha election banner

अपराध शाखा की जांच के दौरान पता चला कि संपत्ति को अजय ने सात दिसंबर 2011 को बेच दिया थी। अरुण ने अजय के साथ मिलकर इसी संपत्ति का फर्जी दस्तावेज तैयार कराया और दोनों बैंक से कर्ज ले लिया। आर्थिक अपराध शाखा ने 2018 में मामला दर्ज किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में दूसरा आरोपित अजय कुमार मंडोली जेल में एक हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

वहीं, रोहिणी इलाके में शुक्रवार देर रात कंझावला थाना पुलिस व 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोंटी के बीच मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया है। उसे रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंझावला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक प्रधान गिरोह का शार्प शूटर मोंटी रोहिणी इलाके में आने वाला है। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया। रोहिणी सेक्टर 24 इलाके में बदमाश को घेर कर पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें मोंटी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.