विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahila Samman Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, 'महिला सम्मान योजना' के लिए आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

By Santosh Kumar Singh Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 08 Mar 2025 08:07 AM (IST)

दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करने जा रही है। महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ...और पढ़ें

महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी। जागरण ग्राफिक्स
महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी। जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. जेपी नड्डा और रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में होंगे शामिल
  2. महिला दिवस पर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की जाएगी।

राज्य ब्यूरो जागरण, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को होगी, जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी।

इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।

महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की

भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के मौके पर शनिवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।

कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे मौजूद

उसके बाद महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा की सह संयोजक अलका गुर्जर, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, महिला दिवस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है।

दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढें : Delhi Weather : होली पर छूटेगा पसीना, दिल्ली-NCR में अगले चार दिनों में कितनी बढ़ेगी गर्मी?