Agricultural bills: कृषि कानूनों पर विपक्ष के बहकावे में न आएं किसान : महेंद्र बंसल
महेंद्र बंसल का कहना है कि किसानों व कृषि संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है कि नए कानून से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी उपज को सीधे व्यापारियों को बेचने का अधिकार मिल गया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाजपा नई दिल्ली जिले के व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक व मुनिरका दुकानदार एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के सचिव महेंद्र बंसल ने बताया कि नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी दल लोगों को बहका रहे हैं। जबकि इस कानून के जरिये किसानों के साथ ही व्यापारियों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से किसानों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसानों व कृषि संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है कि नए कानून से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी उपज को सीधे व्यापारियों को बेचने का अधिकार मिल गया है।
दैनिक जागरण से बातचीत में महेंद्र ने बताया कि दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बड़ी संख्या में किसान हैं। हरियाणा से बड़ी मात्र में कृषि उत्पाद दिल्ली में आते हैं। पड़ोसी राज्य के किसान समृद्ध होंगे तो यह राजधानी के लिए भी अच्छा होगा। खेती-किसानी में फायदा होगा तो लोग इसमें रुचि लेंगे जिससे शहरों की ओर पलायन रुकेगा। वहीं, पढ़े-लिखे युवाओं को भी कृषि कार्यों व कृषि व्यवसायों में अपना भविष्य दिखेगा इसलिए किसानों को विपक्ष के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो