विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: साक्षी मर्डर केस में 'लव जिहाद' का एंगल! साहिल के हाथ में कलावा क्यों? नेताओं ने उठाए सवाल

By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Tue, 30 May 2023 08:35 AM (IST)

Delhi Sakshi Murder Case शाहबाद डेरी इलाके में सिरफिरे आशिक साहिल खान द्वारा साक्षी नामक किशोरी की निर्मम हत्या करने ...और पढ़ें

Delhi Murder Case: साक्षी मर्डर केस में 'लव जिहाद' का एंगल! साहिल के हाथ में कलावा क्यों?
Delhi Murder Case: साक्षी मर्डर केस में 'लव जिहाद' का एंगल! साहिल के हाथ में कलावा क्यों?

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Sakshi Murder Case : बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुई साक्षी की हत्या के बाद विभिन्न दलों के लोग उसके माता-पिता को सांत्वना देने उसके घर पहुंच रहे हैं।

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अक्ष्यक्ष विनोद सहरावत समेत आसपास के भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता साक्षी के माता-पिता से मिलकर उनका दुख साझा किया।

शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा, "साहिल ने जघन्य अपराध किया है। यह लव जिहाद का मामला है। साहिल ने हाथ पर कलावा बांध रखा था, लेकिन साक्षी की हत्या करते समय कहा था कि वह पठान है, मुसलमान है। यह समाज के लिए खतरनाक है। इसे रोकना चाहिए।"

चौधरी ने आगे कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि वह ऐसे लड़कों के झांसे में न आएं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि यह लव जिहाद का मामला है।

पहले साहिल खान ने खुद को हिंदू बताकर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया। जब लड़की और लड़के के परिवार को पता चला कि लड़का गैर हिंदू परिवार से है, तो लड़की ने उससे बातचीत बंद कर दी। उसका नतीजा यह हुआ कि साक्षी को चाकू से गोदकर और पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया।

विहिप ने किशोरी की हत्या को बताया लव जिहाद

विश्व हिंदू परिषद ने शाहबाद डेरी में साक्षी नामक किशोरी की हत्या को लव जिहाद बताया है। विहिप के सुखदेव नगर प्रखंड के सह-मंत्री कपिल कपूर ने बताया कि यह सीधा-सीधा लव जिहाद का मामला है। विहिप के वरिष्ठ साथियों के साथ मंगलवार को साक्षी के माता-पिता से मिलूंगा।

लड़की की हत्या लव जिहाद का मामलाः वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उत्तरी दिल्ली में लड़की की हत्या पर दुख जताते हुए इसे लव जिहाद बताया है। उन्होंने कहा कि इस वारदात से स्पष्ट है कि दूसरे राज्यों के बाद अब दिल्ली में भी लव जिहाद के तहत हिंदू लड़कियों की हत्या होने लगी है। यह गंभीर चेतावनी है।

उन्होंने कहा कि आस पड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या आरोपित पिछले काफी समय से लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की के विरोध जताने पर उसने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपित मुस्लिम है, लेकिन उसके हाथ में कलावा बंधा हुआ था, जिससे पता चलता है कि लव जिहाद गैंग का सदस्य है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस हत्या को कानून व्यवस्था से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह मुस्लिम वोट बैंक के नाराज होने के कारण सच्चाई बोलने बच रहे हैं।

सचदेवा ने कहा कि कुछ दिनों पहले जीबी पंत अस्पताल में भी एक हिंदू महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी आम आदमी पार्टी की सरकार व मुख्यमंत्री चुप थी। उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त करते हुए इस मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की।

कपिल मिश्रा ने उठाया सवाल?

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे? ये लव जिहाद है। ये बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है। साहिल के मास्टर माइंड कौन है?