Move to Jagran APP

शीला दीक्षित को लग सकता है राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा झटका!

दिल्ली में 15 वर्षों लगातार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने कई चुनावों में शानदार जीत दर्ज की लेकिन यह चुनाव उनके लिए राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 11:06 AM (IST)
शीला दीक्षित को लग सकता है राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा झटका!
शीला दीक्षित को लग सकता है राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा झटका!

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election Result 2019: जैसे-जैसे दिल्ली की सातों सीटों पर मतगणना का काम तेज गति पकड़ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। रुझानों से लग रहा है कि कांग्रेस दिल्ली की सातों  सीटों पर बुरी तरह हारने जा रही है। ऐसे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष शीला दीक्षित की अगुवाई में हो रहे चुनाव में कांग्रेस का सभी सीटें हारना 81 वर्षीय शीला की लिए राजनीतिक सफर पर विराम की तरह होगा। 

loksabha election banner

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित भाजपा प्रत्याशी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से लगातार पिछड़ रही हैं। दिल्ली में 15 वर्षों लगातार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने कई चुनावों में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन यह चुनाव उनके लिए राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 से पहले दिल्ली का चुनाव कांग्रेस के लिए एक बड़ा इम्तहान माना जा रहा था, लेकिन रुझान उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर  रहे हैं। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली से अगर शीला दीक्षित की हार हुई तो यह लगातार दूसरा मौका होगा, जब वह दिल्ली से दूसरा  बड़ा चुनाव  हारेंगीं। इससे पहले वह वर्ष 2013 में हुए दिल्ली  विधानसभा चुनाव में  अरविंद केजरीवाल से हार गई थीं। यह महज इत्तेफाक है कि ऐसा हुआ तो वह लगातार दिल्ली की राजनीतिक पार्टी के मुखिया से चुनाव हारेंगीं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.