Language
फोकस

Trending

    pixelcheck

    दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे LG सक्सेना; खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 04:42 PM (IST)

    दिल्ली में मूसलाधार बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी दिल्ली में भारी वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। दिल्ली में भारी वर्षा और जलभराव पर दोनों के बीच बैठक होनी है।

    Hero Image
    भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  दिल्ली में मूसलाधार बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। दिल्ली में भारी वर्षा और जलभराव पर दोनों के बीच बैठक होनी है। बता दें कि दिल्ली की हाल को देखते हुए अमित शाह ने एलजी से रिपोर्ट मांगी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम केजरीवाल ने भारी बारिश के मद्देनजर की आपात बैठक 

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भारी बारिश को लेकर बैठक की है। इस बैठक के बाद सीएम ने कहा कि दिल्ली में 8 और 9 जुलाई को 153 मिमी बारिश हुई। दिल्ली के सिस्टम ऐसी अभूतपूर्व बारिश को झेलने के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं, इसलिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    हाई अलर्ट पर दिल्ली सरकार- सौरभ भारद्वाज

    दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली सरकार भी हाई अलर्ट पर है। जैसे ही यमुना का जलस्तक 206 मीटर पार कर जाएगा, तुरंत ही यमुना किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें यमुना का चेतावनी मार्क 204.50 मीटर कम है। वहीं, खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

    दिल्ली के यमुना बाजार की झुग्गियों में घुसा पानी

    दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार पहुंचने के चलते यमुना बाजार की झुग्गियों में पानी घुस गया है। झुग्गियों में पानी घुसने से वहां रह रहे लोगों का बुरा हाल हो रहा है। यमुना के जलस्तर बढ़ने से आसपास में रहने वाले लोगों में डर का माहौल स्थापित हो गया है।