विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीः उप राज्यपाल ने अब रोकी मुख्य सचिव के विदेश दौरे की फाइल

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 08:19 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 11:33 AM (IST)

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के मुख्य सचिव डॉ. एमएम कुट्टी ने केंद्र सरकार में रहते हुए डीओपीटी (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (वीके शुक्ला)। उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली के मुख्य सचिव डॉ. एमएम कुट्टी के विदेश दौरे की फाइल को स्वीकृति देने से मना कर दिया है। एलजी ने यह टिप्पणी करते हुए फाइल वापस दिल्ली सचिवालय भेज दी कि कैशलेस योजना सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को समय पर लागू करना जरूरी है, इसलिए उन्हें विदेश दौरे की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, डॉ. कुट्टी ने केंद्र सरकार में रहते हुए डीओपीटी (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड टेनिंग) के तहत स्टडी टूर के लिए आवेदन किया था। उन्हें दिसंबर में कैलिफोर्निया जाना था, लेकिन इसी बीच वह दिल्ली के मुख्य सचिव बन गए।

केंद्र सरकार ने उनके आवेदन पर स्वीकृति देकर फाइल दिल्ली सचिवालय भेज दी थी। उपराज्यपाल की स्वीकृति के लिए उन्होंने यह फाइल राजनिवास भेजी थी।

गौरतलब है कि विदेश दौरे को लेकर सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ था जब 4 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसलों को लेकर उपराज्यपाल को निर्णायक बताया था। इसके बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों के विदेश दौरों की फाइलें तलब की थीं।

उपराज्यपाल से अनुमति नहीं लिए जाने के चलते राजनिवास ने मंत्रियों के दौरों को गैरकानूनी करार दिया था, जिसपर सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

सरकार ने पक्ष रखा था कि मंत्रियों ने कोई भी विदेश दौरा फिजूलखर्ची के लिए नहीं किया था। इसके बाद शिक्षा से संबंधित उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का फिनलैंड दौरा उपराज्यपाल ने दिल्ली में डेंगू के फैले होने के चलते बीच में ही निरस्त कर दिया था, हालांकि सिसोदिया अपना विदेश दौरा पूरा करके आए थे।