Move to Jagran APP

Delhi: वेस्ट टू वंडर पार्क में अजूबों के दीदार के साथ सुनिए पंकज उधास की गजलें

वेस्ट टू वंडर पार्क की पहली वर्षगांठ 21 फरवरी को पूरी होगी। इस दौरान लेजर एंड लाइट शो भी दिखाया जाएगा जो कि फिलहाल तीन दिन के लिए होगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 03:02 PM (IST)
Delhi: वेस्ट टू वंडर पार्क में अजूबों के दीदार के साथ सुनिए पंकज उधास की गजलें
Delhi: वेस्ट टू वंडर पार्क में अजूबों के दीदार के साथ सुनिए पंकज उधास की गजलें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वेस्ट टू वंडर पार्क में सात अजूबों के दीदार के साथ आप पंकज उधास की भी गजल सुन सकेंगे। पार्क की पहली वर्षगांठ को मनाने के लिए निगम की तैयारी जोरों पर हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पंकज उधास की गजल सुनने को मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन 21 से 23 फरवरी तक होगा। पहले दिन यानि 21 फरवरी को प्रसिद्ध गायक पंकज उधास शाम छह बजे से रात 8 बजे तक संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

loksabha election banner

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आयोजन के लिए निगम ने तैयारी कर ली थी। लेजर एंड लाइट शो का आयोजन पहले ही तय हो गया था। पंकज उधास से बात चल रही थी और अब उनकी मंजूरी मिल गई है। हालांकि, इस कार्यक्रम के लिए पहले की तरह ही लोगों को वेस्ट टू वंडर के दीदार की टिकट लेनी होगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी 22 फरवरी को 4 बैंड वेस्ट टू वंडर पार्क में अपना हुनर दिखाएंगे, जोकि 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक लोगों को मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा 6 बजे से 7.30 तक कॉमेडी शो होगा। वहीं, 23 फरवरी को म्यूजिकल बैंड के साथ मैजिक शो के कार्यक्रम भी होंगे।

महाभारत से लेकर रामायण की दी जाएगी जानकारी

वेस्ट टू वंडर पार्क की पहली वर्षगांठ 21 फरवरी को पूरी होगी। इस दौरान लेजर एंड लाइट शो भी दिखाया जाएगा, जो कि फिलहाल तीन दिन के लिए होगा। हालांकि, निगम इस शो को स्थायी रूप से दिखाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए यहां पर एक विशेष रूप से स्थान भी तैयार किया जाएगा, जहां बैठकर लोग चांद सितारों की रोशनी के बीच शो का आनंद ले सकेंगे। इसमें निगम वेस्ट टू वंडर पार्क की जानकारी के साथ रामायण और महाभारत को भी दिखाएगा।

आठवें अजूबे के रूप में सरदार पटेल की मूर्ति लगाने की सोच रहा निगम

गुजरात की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से आठवें अजूबे के रूप में मान्यता मिलने के बाद निगम अब इसकी भी एकत्रित कबाड़ से बनी कलाकृति बनाने की योजना बना रहा है। निगम के एक अधिकारी ने कहा कि सात अजूबे इस पार्क में कबाड़ से बनाए गए हैं चूंकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आठवां अजूबा बन गई है तो इसे भी बनाने के लिए निगम विचार कर रहा है। हालांकि, इसके लिए अभी स्थान चिह्नित करना बाकि है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.