Video: जानिए क्यों महिला ने पकड़ी दिल्ली के सीएम केजरीवाल की शर्ट, बोली- मेरी बात खत्म नहीं हुई
Arvind Kejriwal दिल्ली की केजरीवाल सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए मेट्रो फ्री करने के बाद से दिल्ली में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए मेट्रो फ्री करने के बाद से दिल्ली में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। विपक्षी राजनीतिक पार्टियां अरविंद केजरीवाल की आलोचना कर रही हैं। वहीं आप इसे दिल्ली के विकास के लिए जरूरी बता रही है। कमोबेश सभी पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। अब इसी कड़ी में मालवीय नगर में अरविंद केजरीवाल का एक महिला ने विरोध किया। इस दौरान विरोध करते हुए उसने सीएम की शर्ट पकड़ ली।
बता दें कि आम आदमी पार्टी (aam aadmi Party) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की घोषणा की है। इससे पहले आम आदमी पार्टी सरकार सत्ता में आने के बाद दिल्लीवासियों को बिजली और पानी को जबरदस्त सब्सिडी दे रही है।
महिला ने पकड़ी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की शर्ट। pic.twitter.com/JwjZ4081bD — Prateek Kumar (@prateekishappy) June 8, 2019
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप