पत्नी ने KISS करते समय काट ली पति की जीभ, वजह थी चौंकाने वाली
मामले में आरोपित पत्नी आठ माह की गर्भवती है। पुलिस को यह भी पता चला कि पीड़ित युवक सुंदर नहीं था, इसलिए उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। दोनों के बीच कई अन्य मुद्दों पर भी विवाद था।
नई दिल्ली (जेएनएन)। रणहौला इलाके में शनिवार रात एक महिला ने चुंबन के दौरान दांत से अपने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित महिला आठ माह की गर्भवती है। पुलिस को पता चला कि पीड़ित युवक सुंदर नहीं था, इसलिए उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। इस बात लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पत्नी और अपने माता-पिता के साथ रणहौला इलाके में रहता है। पीड़ित शख्स लोक कलाकार है। करीब दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद दंपती के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। शनिवार रात पीड़ित के परिवार वाले गणेश पूजन में गए हुए थे। इस दौरान दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद मामला सुलझ गया।
इस दौरान मौका पाकर महिला ने चुंबन के दौरान दांत से पति की जीभ काटकर अलग कर दी। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला अपने पति को खुद के काबिल नहीं समझती थी और इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ेंः लाखों लुटने से बचाए तो नौकर को मालिक ने दी 1 टीशर्ट, होश उड़ाने वाली है आगे की कहानी