खुल गया केजरीवाल की करीबी नेता के नाम बदलने का राज, आशुतोष के ट्वीट से घिरी AAP
आतिशी के पिता का नाम विजय सिंह और मां का नाम त्रिपता वाही है। ऐसे में AAP नेता आतिशी के करीबी कार्यकर्ताओं की मानें तो मार्लेना आतिशी का सरनेम है ही नहीं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता और सीेएम अरविंद केजरीवाल की करीबी आतिशी मार्लेना ने अपने नाम से सरनेम 'मार्लेना' हटा दिया है। वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी होने के साथ उम्मीदवार भी हैं, ऐसे में 2019 से पहले सरनेम हटाने को लेकर सवाल उठना लाजमी था और इसकी वजह भी सामने आई है। आतिशी के करीबी कार्यकर्ताओं की मानें तो पिछले कुछ दिनों से विरोधियों द्वारा ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही रही थीं कि आतिशी विदेशी हैं या ईसाई हैं। कहा जा रहा है कि विरोधी ऐसी अफवाह उड़ाकर AAP की प्रत्याशी को इस क्षेत्र में कमजोर करना चाहते थे। विरोधी ऐसी साजिश में कामयाब नहीं हो पाएं, इसके चलते आतिशी ने 'मार्लेना' सरनेम हटाने का फैसला लिया।
इस पर आम आदमी पार्टी से हाल ही में इस्तीफा देने वाले आशुतोष ने भी ट्वीट कर चर्चा को गरमा दिया है। इस ट्वीट में आशुतोष कर AAP पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। आशुतोष ने ट्वीट में लिखा है- मेरे पत्रकार जीवन के 23 साल के लंबे करियर में किसी ने कभी मेरे सरनेम या जाती के बारे में नहीं पूछा। लेकिन जब 2014 में जब मेने लोकसभा का चुनाव लड़ा तो मुझे अपने नाम के साथ सरनेम लगाने को कहा गया। इसका मैंने विरोध भी किया था। जिन लोगों ने मुझे ऐसा करने को कहा था उनका कहना था कि उस इलाके में बड़ी संख्या में मेरी जाति के लोग रहते हैं। यदि आप अपनी जाति नहीं बताएंगे तो आपको वोट कैसे मिलेंगे?'
आशुतोष ने इसके बाद एक ट्वीट कर कहा- वे आम आदमी पार्टी में अब नहीं हैं। उनके ट्वीट तो आम आदमी पार्टी के विरोध में नहीं देखना चाहिए।
वहीं, आतिशी की मानें तो मेरा और मेरी पार्टी का फोकस जनहित के कामों पर है। इस तरह की राजनीति से आखिकार जनता का ही नुकसान होता है। उनका मानना है कि इलाके में विकास पर बात हो, शिक्षा पर चर्चा हो, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था।
जानें 'मार्लेना' सरनेम की हकीकत
बता दें कि आतिशी के पिता का नाम विजय सिंह और मां का नाम त्रिपता वाही है। ऐसे में AAP नेता आतिशी के करीबी कार्यकर्ताओं की मानें तो 'मार्लेना' आतिशी का सरनेम है ही नहीं। बताया जा रहा है कि 'मार्लेना' एक तरह से आतिशी का मिड नेम है, जो मार्क्सवादी विचारों वाले माता-पिता ने मार्क्स और लेनिन शब्द लेकर जोड़कर दिया और 'मार्लेना' शब्द आतिशी के नाम के साथ जुड़ गया।
सरनेम 'मार्लेना' हटाने के पीछे AAP नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिया यह तर्क
आतिशी के करीबी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मानें तो विरोधी (भारतीय जनता पार्टी) तब से आतिशी को बदनाम करने के लिए अभियान चलाए हुए है, जब से AAP ने उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। AAP सूत्रों की मानें तो भाजपा की ओर से यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि आतिशी मार्लेना विदेशी हैं।
यह भी पढ़ेंः पढ़ें- रूह कंपा देने वाली मर्डर मिस्ट्री का सच, जिसने करोड़ों लोगों के उड़ाए थे होश