Move to Jagran APP

जानिए अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का दिल्ली के चांदनी चौक से क्या था नाता?

अरुणा भाटिया ने मुंबई में 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके बेटे अक्षय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वे कुछ दिनों से बीमार थीं। उनके निधन की खबर ने उन्हें मर्माहत कर दिया क्योंकि यहां के लोगों के दिलों में उनके लिए खास जगह है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 01:04 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 01:04 PM (IST)
जानिए अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का दिल्ली के चांदनी चौक से क्या था नाता?
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया ने मुंबई में 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के दिल में चांदनी चौक बसता था। भगवान के कपड़े भी यहीं से मुंबई जाते थे। कुछ दिन पहले ही विशेष मसाले यहां से मुंबई भेजे गए थे। अक्षय कुमार के परिवार से जुड़े व पड़ोसी छत्ता मदन गोपाल निवासी कालू शर्मा बताते हैं कि चांदनी चौक के लोग थोड़ा चटपटा खाते हैं। वे यहां से जहां भी जाते हैं, अपना स्वाद साथ लेकर जाते हैं। अरुणा भाटिया ने मुंबई में 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके बेटे अक्षय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वे कुछ दिनों से बीमार थीं। उनकी बीमारी से यहां के लोग चिंतित थे। उनके निधन की खबर ने उन्हें मर्माहत कर दिया, क्योंकि यहां के लोगों के दिलों में उनके लिए खास जगह है।

loksabha election banner

यहां के लोग उन्हें जरूरतमंदों की हर वक्त मदद करने वाली, व्यवहार कुशल और धार्मिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाली महिला के तौर पर याद करते हैं। कालू बताते हैं कि अक्षय कुमार को समाज सेवा तथा देश के प्रति लगाव के गुण मां से मिले हैं। यहां के लोगों के मुताबिक वर्ष 1947 में बंटवारे के समय अरुणा भाटिया का परिवार जम्मू-कश्मीर से चांदनी चौक आया था। छत्ता मदन गोपाल इलाके में आज भी उनकी हवेली है, जिसका नंबर 1180 है। यहां उनके भाई और उनका परिवार रहता है। उनके निधन पर परिवार मुंबई चला गया है। वे पांच भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थीं। उनके दो भाई अब भी दिल्ली में रहते हैं, जबकि बाकी मुंबई में रहते हैं। अक्षय कुमार अपने ननिहाल में पले-बढ़े हैं।

उन्होंने यहीं से फिल्मी दुनिया में जाने का सपना देखा। उनके नाना की खारी बावली में सोडा वाटर की दुकान थी। अरुणा की शादी खारी बावली के सामने स्थित लक्ष्मी नारायण की धर्मशाला में हरिओम भाटिया से हुई थी। उनका लंबा समय चांदनी चौक में बीता। बेटे के फिल्मी जगत में चमकने के साथ वे मुंबई चली गई थीं, लेकिन वर्ष 2015 में मां के रहने तक वे नियमित अतंराल पर यहां आती रहती थीं। यहां के लोगों से उनका जुड़ाव बना हुआ था। वे फोन के माध्यम से यहां के लोगों का हालचाल लेती रहती थीं। किनारी बाजार निवासी आत्म अग्रवाल कहते हैं कि उन्हें बेटे अक्षय कुमार और बेटी अल्का के साथ गुरुद्वारा जाते अक्सर देखा जाता था।

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार की इस घोषणा को सबसे बड़ा मजाक बता रहे किसान नेता राकेश टिकैत, जानें क्या है डिटेल?

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में चिन्हित किए जलभराव वाले कुल 113 स्थान, आप भी जानें उनके नाम

ये भी पढ़ें- बायोमेडिकल वेस्ट को खत्म करने के लिए डीपीसीसी लगाएगी दो नए प्लांट, जानिए क्या बनाई गई है नीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.