Move to Jagran APP

लड़कियों के बाथरूम में मोबाइल फोन लगाकर बना रहा था वीडियो, ऐसे खुला राज

लेडीज टायलेट के गेट से एक किशोर वीडियो बना रहा था। टायलेट के अंदर लड़की की इस पर नजर गई तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपित भाग गया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:37 AM (IST)
लड़कियों के बाथरूम में मोबाइल फोन लगाकर बना रहा था वीडियो, ऐसे खुला राज
लड़कियों के बाथरूम में मोबाइल फोन लगाकर बना रहा था वीडियो, ऐसे खुला राज

गाजियाबाद, जेएनएन। कविनगर थाना इलाके में स्थित लाइब्रेरी के लेडीज टायलेट के गेट से एक किशोर वीडियो बना रहा था। टायलेट के अंदर लड़की की इस पर नजर गई तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपित भाग गया। लाइब्रेरी में मौजूद युवकों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।

loksabha election banner

कविनगर के आरडीसी स्थित लाइब्रेरी में रविवार को बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़की टायलेट में गई। आरोप है कि 17 साल का लड़का उसके पीछे गया और दरवाजे से मोबाइल लगाकर वीडियो बनाने लगा। लड़की की इस पर नजर चली गई और उसने शोर मचा दिया। शोर होते ही आरोपित लाइब्रेरी से भाग गया। लाइब्रेरी में मौजूद अन्य युवकों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।

आधे घंटे तक पीटा

लोगों ने आरोपित को पकडऩे के बाद आधे घंटे तक बारी-बारी से उसे पीटा। हैरान करने वाली बात यह है कि आरडीसी जैसे पॉश इलाके में इस दौरान उस जगह कोई भी लैपर्ड, पीसी या पुलिसकर्मी नहीं गुजरा। युवक को बचाने के प्रयास करने वाले लोगों से भी उसकी धुनाई कर रहे युवकों ने अभद्रता की।

आधे घंटे से भी अधिक समय पर पीआरवी पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। पहले उसे राजनगर सेक्टर-3 की चौकी पर लेकर गए और फिर थाने में। कविनगर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है। फिलहाल वह हिरासत में है और परिवार को सूचना दी गई है। हालांकि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.