Move to Jagran APP

Delhi Monkeypox News: जानें दिल्ली में कितनी हुई मंकीपाक्स मरीजों की संख्या, वेटर का काम करता था एक मरीज

दिल्ली में एक और मरीज में मंकीपाक्स की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मंकीपाक्स के तीन अन्य संदिग्ध मरीजों को भी लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये चारों मरीज अफ्रीका के नागरिक हैं। इनकी उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 09:32 PM (IST)
Delhi Monkeypox News: जानें दिल्ली में कितनी हुई मंकीपाक्स मरीजों की संख्या, वेटर का काम करता था एक मरीज
दिल्ली में मिला मंकीपाक्स का एक और मरीज, तीन संदिग्ध की रिपोर्ट आना बाकी।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। दिल्ली में मंकीपाक्स का एक और मरीज मिला है। लोकनायक अस्पताल (Loknayak Hospital) में भर्ती मरीज की जांच रिपोर्ट सोमवार को पाजिटिव आई। इससे मरीज में मंकीपाक्स की पुष्टि हुई है। इसके अलावा मंकीपाक्स के तीन अन्य संदिग्ध मरीजों को भी लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये चारों मरीज अफ्रीका के नागरिक हैं। इनकी उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

loksabha election banner

रेस्टोरेंट का है वेटर

इनमें से एक मरीज एक साल से दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता है। इनके संपर्क में आए लोगों को भी घरों में आइसोलेट किया गया है। लोकनायक अस्पताल सूत्रों के अनुसार इनमें से एक संदिग्ध को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा एक संदिग्ध मरीज रविवार को और दो सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से एक सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि दो का सैंपल मंगलवार को भेजा जाएगा।

चारों को पांच दिनों से था बुखार

चारों संदिग्धों को करीब पांच दिन से बुखार था और शरीर पर लाल दाने थे। इन सभी को यहां मंकीपाक्स के संदिग्ध मरीजों के लिए आरक्षित वार्ड में भर्ती किया गया है। डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियोें एक 20 सदस्यीय टीम मरीजों की निगरानी कर रही है। जिस मरीज में मंकीपाक्स की पुष्टि हुई है उसे संदिग्ध मरीजों से अलग कमरे में रखा गया है। बाकी संदिग्धों में से एक की रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है।

दिल्ली में दो हुए कुल मामले

उल्लेखनीय है कि इससे दिल्ली में 17 जुलाई को पश्चिमी दिल्ली इलाके के एक युवक में मंकीपाक्स की पुष्टि हुई थी। इस तरह अब दिल्ली में मिले मंकीपाक्स के मामलों की संख्या दो हो गई है। अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट आने के बाद इनकी संख्या बढ़ सकती है। इससे लोकनायक अस्पताल में मंकीपाक्स के मरीजों के लिए बनाए गए छह बेड के वार्ड में और भी बेड बढ़ाए जाएंगे।

मंकीपाक्स के मरीज को आज मिलेगी छुट्टी

लोकनायक अस्पताल में भर्ती दिल्ली के पहले मंकीपाक्स संक्रमित मरीज को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरीज की हालत ठीक है और अब उके शरीर के लाल दाने भी ठीक हो चुके हैं। मरीज को भर्ती हुए पूरे दो सप्ताह हो चुके हैं। इस बीच उसे एक भी दिन बुखार भी नहीं आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.