विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SDMC Budget 2021: दक्षिणी निगम में बजट प्रस्ताव पेश, आवासीय और कामर्शियल संपत्तियों पर बढ़ाया गया टैक्स

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 23 Nov 2021 01:34 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 01:42 PM (IST)

आवासीय और कामर्शियल संपत्तियों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। कामर्शियल संपत्तियों पर पांच फीसद टैक्स बढ़ाया गया ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक में वर्ष 2022-23 के बजट प्रस्ताव को पढ़ते निगमायुक्त ज्ञानेश भारती
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक में वर्ष 2022-23 के बजट प्रस्ताव को पढ़ते निगमायुक्त ज्ञानेश भारती

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की बैठक में वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्ताव पेश किया जा रहा है। निगमायुक्त ज्ञानेश भारती ने बजट प्रस्ताव पेश करते हुए बताया कि इस वर्ष सभी संपत्तियों को 100 फीसद कर के दायरे लाना सुनिश्चित किया जाएगा, इसके लिए मैपिंग का काम चल रहा है। दिल्ली सरकार से आग्रह किया जाएगा कि संपत्ति हस्तांतरण संग्रह शुल्क जो इस समय तीन फीसद है उसे घटाकर एक फीसद किया जाए।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत दर्शन पार्क की तर्ज पर शहीदी पार्क एवं बालीवुड पार्क बनाने की योजना बनाई है, जिसे शीघ्र शुरू किया जाएगा। पंजाबी बाग क्लब रोड एवं बी-1 जनकपुरी को बहुस्तरीय पार्किंग बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। 51 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरे का दिसंबर 2023 तक 100 फीसद निस्तारण का लक्ष्य है।

बजट में गृहकर की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव

  • आवासीय और कामर्शियल संपत्तियों पर टैक्स बढ़ाया
  • कामर्शियल संपत्तियों पर पांच फीसद टैक्स बढ़ाया
  • गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट पर एसडीएमसी ने टैक्स बढ़ाया। 15 फीसद से बढ़ाकर 20 फीसद क़िया गया टैक्स
  • ए से ई श्रेणी की आवासीय संपत्तियों पर 14 फीसद और एफ से एच श्रेणी की संपत्तियों पर 12 फीसद टैक्स का प्रस्ताव
  • एकमुश्त सम्पत्ति कर की छूट 15 फीसद से घटाकर 10 फीसद करने का प्रस्ताव
  • ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्तियों की छूट का दायरा 100 वर्ग मीटर का सीमित
  • टैक्स में बढ़ोतरी से एसडीएमसी के राजस्व में 15 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान
  • हर वार्ड में एमसीडी डिस्पेंसरी खोली जाएगी
  • दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, अमर कालोनी और में दो नई पार्किंग बनाई जाएगी
  • आगे साल तक एसडीएमसी की सभी सेवाएं आनलाइन की जाएगी
  • 100 वर्ग मीटर के डीडीए फ्लैट की हाउस टैक्स की छूट खत्म
  • ओखला के कम्पोस्ट प्लांट की क्षमता 200 टीडीपी से बढ़ाकर 300 टीडीपी की जाएगी
  • वसंत कुंज में एसडीएमसी पशुओं और पक्षियों का अस्पताल खोलेगी